Showing posts with label #RajasthanDiwas. Show all posts
Showing posts with label #RajasthanDiwas. Show all posts

Sunday, 29 March 2015

Rajasthan Diwas!!

आँखों के दरमियान मैं गुलिस्तां दिखाता हुँ, आना
कभी मेरे देश मैं आपको राजस्थान दिखाता हुँ|
खेजड़ी के साखो पर लटके फूलो की कीमत बताता हुँ,
मै साम्भर की झील से देखना कैसे नमक उठाता हुँ| मै
शेखावाटी के रंगो से पनपी चित्रकला दिखाता हुँ,
महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथा सुनाता हुँ|
पद्मावती और हाड़ी रानी का जोहर बताता हुँ, पग
गुँघरु बाँध मीरा का मनोहर दिखाता हुँ| सोने सी माटी
मे पानी का अरमान बताता हुँ, आना कभी मेरे देश मै
आपको राजस्थान दिखाता हुँ|
हिरन की पुतली मे चाँद के दर्शन कराता हुँ,
चंदरबरदाई के शब्दों की वयाख्या सुनाता हुँ| मीठी
बोली, मीठे पानी मे जोधपुर की सैर करता हुँ, कोटा,
बूंदी, बीकानेर और हाड़ोती की मै मल्हार गाता हुँ|
पुष्कर तीरथ कर के मै चिश्ती को चाद्दर चढ़ाता हुँ,
जयपुर के हवामहल मै, गीत मोहबत के गाता हुँ|
जीते सी इस धरती पर स्वर्ग का मैं वरदान दिखाता
हुँ,
आना कभी मेरे देश मै आपको राजस्थान दिखाता हुँ||
कोठिया दिखाता हुँ, राज हवेली दिखाता हुँ, नज़्ज़रे
ठहर न जाए कही मै आपको कुम्भलगढ़ दिखाता हुँ|
घूंघट में जीती मर्यादा और गंगानगर का मतलब
समझाता हुँ,
तनोट माता के मंदिर से मै विश्व शांति की बात
सुनाता हुँ|
राजिया के दोहो से लेके, जाम्भोजी के उसूल पढ़ाता
हुँ,
होठो पे मुस्कान लिए, मुछो पे ताव देते राजपूत की
परिभाषा बताता हुँ|
जागीरी का जिगर रखने वाले , जागीरदार दिखाता हूं
। सिक्खो की बस्ती मे, पूजा के बाद अज़ान सुनाता
हुँ,
आना कभी मेरे देश मै आपको राजस्थान दिखाता हुँ||

" केसर नह निपजे अठे न हीरा निपजन्त , धड कटिया खग सामणां , इण धरती उपजन्त । जल उण्डो थल ऊजलो , नारी नवले वेश , पुरख पटाधार नीपजै , धनी है मरुधर देश ।।" राजस्थान स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं । कण -कण सूं गूंजे जय - जय राजस्थान । #RajasthanDiwas #rajasthan #RajasthanDivas #JaiJaiRajasthan #jaipur #Jodhpur #RajasthanDay #30March

" केसर नह निपजे अठे न हीरा निपजन्त , धड
कटिया खग सामणां , इण धरती उपजन्त ।
जल उण्डो थल ऊजलो , नारी नवले वेश , पुरख
पटाधार नीपजै , धनी है मरुधर देश ।।"
राजस्थान स्थापना दिवस पर हार्दिक
शुभकामनाएं ।
कण -कण सूं गूंजे
जय - जय राजस्थान ।
#RajasthanDiwas #rajasthan #RajasthanDivas #JaiJaiRajasthan #jaipur #Jodhpur #RajasthanDay #30March